पीलीभीत

Pilibhit News: अव्यवस्थाओं के बीच गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव आज से

Connect News 24

तीन दिवसीय होगा आयोजन, मंगलवार को लगने वाले मेले में उमड़ेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। अव्यवस्थाओं के बीच ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर गोमती उद्गम स्थल पर तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव मंगलवार से एक जून तक चलेगा। गंगा स्नान पर यहां भव्य मेला भी लगेगा।

इसको लेकर सोमवार को एसडीएम की मौजूदगी में तैयारियां की गईं। बताया गया कि उद्गम स्थल पर तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बता दें कि मेले में माधोटांडा के अलावा हरीपुर फुलहर, देवीपुर, कलीनगर, पिपरिया समेत तीस से अधिक गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

मेले को लेकर एक दिन पूर्व दुकानों के साथ अन्य तैयारियां पूरी कर ली गईं। एसडीएम शिखा शुक्ला ने भी उद्गम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन शाम छह बजे से 11 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यहां बता दें कि इस बार मुख्य झील को छोड़ अन्य झीलों में गंदगी और झाड़ियां उगी होने से श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा उद्गम स्थल जाने के वाला मार्ग सकरा होने के साथ जर्जर भी है। जिससे वाहनों के आवागमन में भी मुश्किल होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button