रामपुर
Rampur News: नौ इंच के चाकू बनाने और बेचने का मिलेगा लाइसेंस
रामपुर। चाकू कारोबारियों को कृपाण की तर्ज पर नौ इंच के चाकू बनाने और बेचने के लाइसेंस दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन की मंशा के अनुसार, जनपद के चाकू कारोबारियों को लाइसेंस दिए जाने हैं। प्रभारी अधिकारी शस्त्र सत्यम मिश्रा ने बताया कि जनपद के ऐसे व्यक्ति जो चाकू बनाने, बेचने का लाइसेंस लेने के इच्छुक हैं वह किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर लाइसेंस स्वीकृत किए जाने के लिए औपचारिकताओं के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताकि आयुद्ध अधिनियम नियमावली में दिए गए संगत प्राविधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


