पीलीभीत

Pilibhit News: अच्छा संवाद ही मरीजों और डॉक्टरों के बीच संबंधों को बनाता है प्रगाढ़

Connect News 24

Good communication only strengthens the relationship between patients and doctors

डॉक्टर को सम्मानित करते सीएमओ डॉ आलोक शर्मा।

पीलीभीत। आईएमए के सदस्यों ने डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया। इसमें चिकित्सकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैशाखी अनुरागी ने सरस्वती वंदना और आईएमए प्रार्थना के साथ दीप प्रज्वलित करके की। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि मरीज और डॉक्टर के बीच अच्छा संवाद ही दोनों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाता है।

आईएमए सचिव डॉ. नीरज गुप्ता ने डॉ. बीसी रॉय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी डॉक्टरों को उनके जीवन से त्याग, समर्पण और सेवाभाव की सीख लेनी चाहिए। डॉ. एसके अग्रवाल ने आपसी सहयोग के साथ मिलजुलकर समाज की सेवा करने की बात कही। डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि रोगी और डॉक्टर का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। इसे हमेशा मजबूत बनाए रखना चाहिए।

इस दौरान अध्यक्ष डाॅ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. भारत सेठी, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. गरिमा मिश्रा, डॉ. रश्मि सेठी, डॉ एसके मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. पीडी सिंह, आरएस गोखले, डॉ. विद्या गोखले, डॉ. एचसी सचान, डॉ. मधु सचान, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. वीपी पंत, डॉ. शैलेद्र गंगवार, डॉ. नितिन मलिक, डॉ. अनुराग प्रकाश, डॉ. ओजस्वी शर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button