पीलीभीत

Pilibhit News: स्कूलों में गौरव दिवस के रूप में मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

Connect News 24

Govind Ballabh Pant's birth anniversary celebrated as Pride Day in schools

गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद क्रीड़ा  अ​धिकारी व ​खिलाड़ी । स्त्रोत – स्टेडियम

पीलीभीत। रविवार अवकाश के दिन स्कूल-कॉलेज खोलकर पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। प्राइमरी स्कूल रूपपुर में बाबूराम गंगवार, कंपोजिट स्कूल कल्याणपुर नौगवां में सीता मिश्रा सहित सभी स्टाफ ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती मनाई ।

राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां में प्रधानाचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने छात्रों के साथ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती मनाई। उनके चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षक संजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार तथा छात्र मोहम्मद साहिल रजा, सनाबी, मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके और न ही कभी कोई समझौता किया। उन्होंने भूमि सुधारों में रुचि रखते हुए 1952 में जमींदारी उन्मूलन कानून को प्रभावी बनाया। गृहमंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 1957 में उन्हें भारत रत्न का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र मोहम्मद साहिल रजा ने किया।

पूरनपुर। रविवार को परिषदीय स्कूलों में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक विद्यालय खाता, नईबस्ती, सुआबोझ, शेरपुर कलां नंबर दो, खमरियापट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, भगवंतापुर, सुआबोझ, कंपोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, पिपरिया दुलई, चंदुइया, अभयपुर माधौपुर आदि में भी कार्यक्रम हुए।

गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद क्रीड़ा  अधिकारी व खिलाड़ी । स्त्रोत - स्टेडियम

गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद क्रीड़ा  अधिकारी व खिलाड़ी । स्त्रोत – स्टेडियम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button