बरेली

Trains Cancelled: जी-20 सम्मेलन के बाद भी आसान नहीं होगा रेल का सफर, कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Connect News 24

Trains Cancelled will remain due to yard remodeling work in Varanasi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन और बरेली में आला हजरत का उर्स संपन्न होने के बाद भी रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने की उम्मीद नहीं है। दरअसल, जी-20 सम्मेलन की वजह से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को पहले ही निरस्त किया जा चुका है। 

अब वाराणसी कैंट स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के काम के चलते सितंबर और अक्तूबर में रेलवे ने कई और सुपरफास्ट ट्रेनों को निरस्त करने फैसला किया है। इनमें प्रतिदिन, साप्ताहिक में एक, दो और तीन दिन संचालित होने वाली ट्रेनें शामिल हैं। 

ये भी पढ़े- ये दोस्ती रुला गई: किसान की मौत पर अंतिम दर्शन करने पहुंचा बंदर, महिलाओं की गोद में रखा सिर; लेटा रहा जमीन पर

वाराणसी-दिल्ली के बीच चलने वाली 22417/22418 महामना एक्सप्रेस को 12 से 30 सितंबर और तीन से 14 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। पटना-जम्मूतवी के बीच चलने वाली 12355/12356 अर्चना एक्सप्रेस को 12 से 14 अक्तूबर और 13 सितंबर से 15 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल 13257/13258 जनसाधारण एक्सप्रेस को 12 सितंबर से 16 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button