पीलीभीत

Pilibhit News: किराना व्यापारी ने नहर में छलांग लगाकर जान दी

Connect News 24

सीओ पहुंचे, मामले की जानकारी ली

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव सुल्तानपुर निवासी किराना व्यापारी रामपाल (28) ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी को छलांग लगाते देख नहर की दूसरी पटरी पर खड़े लोग चिल्लाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उसका शव नहर में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ सुनील दत्त ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिवार वाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

घटना शनिवार सुबह की है। रामपाल की गांव में ही किराना की दुकान है। शुक्रवार को उसके परिजन भांंजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव कुर्रैया गए थे। रामपाल भी शुक्रवार शाम को शादी में शामिल हुआ और देररात को अपने भतीजे के साथ गांव लौट आया।

शनिवार को उसकी दुकान न खुलने की जानकारी गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई धनपाल को दी। गांव तारकोठी के कुछ लोगों ने शनिवार को रामपाल को नहर में छलांग लगाते देखा। इसकी जानकारी लोगों ने धनपाल को दी। रामपाल की तलाश में गोताखोर नहर में उतरे। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर रामपाल का शव मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

रामपाल की 11 महीने पहले प्रियंका से शादी हुई थी। रामपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। सीओ सुनील दत्त ने बताया कि रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button