बरेली
UP: आसाराम को जेल भिजवाने वाली बिटिया के शहर में गुर्गे फिर सक्रिय, पीड़िता के पिता ने घर से निकलना किया बंद

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कथावाचक आसाराम को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने वाली बिटिया के शहर में एक बार फिर से गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। एक दिन पहले केरूगंज में किताबें बांटने वाले गुर्गों ने रविवार को व्यस्त बाजार बहादुरगंज में शरबत वितरण शिविर के बहाने आसाराम के प्रचार की किताबों को बांटा है। आसाराम के लोगों के नगर में आने के बाद बिटिया के पिता चिंतित हैं। उन्होंने दो दिन से घर से निकलना बंद कर दिया है।



