पीलीभीत
Pilibhit News: आज से शुरू होंगी बेसिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
पीलीभीत। जिले के बेसिक शिक्षा के स्कूलों में आज से छमाही परीक्षाएं शुरू होने जा रहीं हैं।
विभागीय अफसरों का दावा है कि परीक्षा से संंबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली साढ़े 12 से दोपहर दो बजे तक चलेगी। संवाद