पीलीभीत
Pilibhit News: आर्यसमाज भवन में हुआ हवन और गोष्ठी

बीसलपुर के आर्य समाज भवन में हवन करते आर्य जन संवाद
बीसलपुर। आर्यसमाज भवन में रविवार को हवन हुआ। हवन जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के पूर्व जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कराया।
हवन के बाद हुई गोष्ठी में राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि आर्यसमाज फैले हुए आडंवरों और पाखंड को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर आर्यसमाज के मंत्री राकेश कुमार, ओमप्रकाश गंगवार, पूर्व प्रधान विजय कुमार, डॉ. सतेंद्र कुमार, बाबूराम मौर्य, रामबहादुर, डॉ. राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद



