पीलीभीत

Pilibhit News: प्रधानमंत्री के बुलावे पर भारत मंडपम पहुंचे जिले से प्रधान और अधिकारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 02 Oct 2023 12:24 AM IST

Heads and officers from the district reached Bharat Mandapam on the call of the Prime Minister

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्रप में खड़े जिले के प्रधान और अ​धिकारी । स्

पीलीभीत। जिले से ग्राम पंचायतों के प्रधान और अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपन सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। शनिवार को हुए कार्यक्रम में जिले से खंड विकास अधिकारी पूरनपुर अरुण कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी अजय देवल, सीएम फेलो कीर्ति दीक्षित, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी, अशोक कुमार जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सिद्धनगर प्रधान महेंद्र सिंह, अमरैया कलां प्रधान सत्यपाल शर्मा, मुजफ्फरनगर ग्राम प्रधान नरेश पाल, कबीरगंज प्रधान इकबाल सिंह, भैरो कला प्रधान राम प्रताप, विलंदर अशोक के प्रधान देवेश कुमार आदि ने भाग लिया। पहले छह दिनों की थीम में संपूर्ण स्वास्थ्य, सुपोषित परिवार, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा और समृद्धि दिवस शामिल हैं। सप्ताह के अंतिम दिन नौ अक्टूबर को पूरे सप्ताह के कार्यों को संकल्प सप्ताह समावेश समारोह के रूप में मनाया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button