Pilibhit News: दूसरों की जान बचाने के लिए उत्साह से किया रक्तदान
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के राजकीय रक्त कोष में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। सेवा संकल्प और उत्साह के साथ रक्तदान करके 16 लोग महादानी बने। बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए यह पहल अत्यंत सराहनीय है।
सुबह करीब साढ़े दस बजे सबसे पहले अजीत पाल सिंह ब्रिंदा, पंकज शुक्ला, आशुतोष शर्मा शिविर में पहुंचे। इसके बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीवनदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है। जो लोग नियमित रक्तदान करते हैं, उनको परिवार समेत सम्मानित किया जाएगा। राज्यमंत्री ने राजकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर लें।
मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने रक्तदान करने के फायदे बताए। चिकित्सा अधीक्षक महिला विंग के डॉ. राजेश कुमार, रक्तकोष प्रभारी डॉ. रामाकांत सागर, लैब टेक्निशियन दिग्विजय सिंह आर्या, कपिल वैश्य, अजीत पाल सिंह बिंद्रा, पंडित आशुतोष शर्मा, सुनील मिश्रा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष लोधी, जिला महामंत्री सूरज वर्मा, गौरव मिश्रा, शुभम सक्सेना, विश्व हिंदू महासंघ जिला प्रभारी गौरव राना आदि मौजूद रहे।
फोटो- 12 से 23
इन्होंने किया रक्तदान
सुरेंद्र कुमार निवासी शारदा सागर काॅलोनी, पुलिस लाइन से नीशू कुमार, बरखेड़ा के मनोज सक्सेना, मोहल्ला तुलाराम के अतुल कुमार, मोहल्ला डोरीलाल के पंकज शुक्ला, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के मोहम्मद फतेह, सैनी मोहल्ला के संजीव कुमार, मोहल्ला खकरा निवासी सार्थक शर्मा, बरखेड़ा के दीपांशु गुप्ता व मोहम्मद रजा, मोहल्ला निरंजकुंज के प्रमोद पंत, मोहल्ला केसरी सिंह के संदीप देवल, सलभ सिंह गंगवार और आयुष अग्रवाल, मोहल्ला बाग गुलशेर खां के जितेंद्र कुमार और राज्यमंत्री कार्यालय के टोनी।