Pilibhit News: गणेश पूजन, शिवबरात के साथ आठ अक्तूबर से शुरू होगी रामलीला

शहर के परमठ मंदिर में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति ने किया कार्यक्रम विवरिणिका का विमोचन
पीलीभीत। शहर में आठ अक्तूबर से रामलीला शुरू हो रही है, इस संबंध में रामलीला महोत्सव संचालन समिति की बैठक रविवार को परमठ मंदिर में पंडित ओमकार नाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राइस मिल एसोशियसन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंंत्री विष्णु खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से 138वीं रामलीला महोत्सव कार्यक्रम की विवरिणका का विमोचन किया।
अध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि आठ अक्तूबर को गणेश पूजन, शिव बरात, नारद मोह व श्रीराम जन्म के साथ श्रीरा लीला महोत्सव का आगाज होगा। 13 अक्तूबर को घनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला स्थानीय परमठ मंदिर में होंगी। मुख्य मेला प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को श्रीराम विवाह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 16 को भरत मिलाप का मंचन किया जाएगा।
22 अक्तूबर को कुंभकरण वध व पुतला दहन, 23 को मेघनाथ वध, सुलोचना सती व 24 को अहिरावण वध रावण वध विजयी दशमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। आय व्यय निरीक्षक केशव सक्सेना ने बताया कि 25 को भरत मिलाप गोपाल बाबू की बगिया में होगा। 26 को राम राज्यभिषेक लीला, 27 को राजसूर्य यज्ञ, ब्राहण भोजन आदि होंगे। बैठक में पंडित अंशुमान मिश्रा, माकांत पांडेय, विश्वास प्रकाश सक्सेना, नरेश शुक्ला, अमित जौहरी, डिपंल, अवनीश, अतुल, नितिन आदि मौजूद रहे।