Pilibhit News: हाथों में थामा झाड़ू… सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश

बीसलपुर की गलियों में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाते संस्था के कार्यकर्ता । संवाद
पीलीभीत। एक घंटा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिलेभर में रविवार की स्कूल-कॉलेजों के साथ ही सरकारी आवासों और परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई की गई। गांधी स्टेडियम में राज्यमंत्री ने झाडू़ लगाई तो कलक्ट्रेट परिसर में मंडलायुक्त, डीएम समेत अफसरों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में साफ-सफाई की।
गांधी स्टेडियम में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अभियान का आगाज किया। यहां पंजीकृत खिलाड़ियों और रोजमर्रा टहलने वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यहां पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, अनूप अग्रवाल, दयावती, अविनाश चंद्र, प्रगति सिंह, महेश कुमार आदि खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट परिसर में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व अधिकारियों ने अभियान चलाया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा क्षेत्रीय महा प्रबंधक के अलावा सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक स्टाफ की ओर से ऐतिहासिक यशवंती देवी, मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर झाड़ू लगाकर अभियान को सफल बनाया।
आयकर भवन में आयकर अधिकारी द्वितीय लक्ष्मण सिंह ने निरीक्षक नरेश कुमार मीना, अमित पाल और दिनेश कुमार आदि के साथ परिसर में साफ सफाई की। कंपोजिट स्कूल कल्याणपुर नौगवा, खरौसा, शौकतनागर, सहित जिलेभर के स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्टाॅफ और एसआरजी, जिला समन्वयक ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, डोरी लाल भीमसेन कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने बैंडबाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली। बीईओ नगर मरौरी शिवशंकर मौर्य ने झंडी दिखाई।
बीसलपुर की गलियों की सफाई कराई
फोटो 24
बीसलपुर। सामाजिक सांस्कृतिक एवं रंगमंच रंगमंचीय संस्था ड्रीम ड्रामा आर्ट वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को मोहल्ला पटेल नगर की गलियों में झाड़ू लगाई। संस्था के निर्देशक शशांक शंखधर, प्रदेश कोषाध्यक्ष देव ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन सक्सेना, मृत्युंजय शुक्ला, अर्पित सक्सेना, अपूर्व यादव और कुबेर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर की गलियों में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाते संस्था के कार्यकर्ता । संवाद

बीसलपुर की गलियों में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाते संस्था के कार्यकर्ता । संवाद

बीसलपुर की गलियों में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाते संस्था के कार्यकर्ता । संवाद

बीसलपुर की गलियों में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाते संस्था के कार्यकर्ता । संवाद