पीलीभीत

Pilibhit News: नाबालिग को पीटने पर देर रात कोतवाली में हंगामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 02 Oct 2023 01:32 AM IST

पीलीभीत। मोहल्ले में एक दुकान पर सामान लेने गए नाबालिग की दूसरे समुदाय के युवक ने बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुुंच गए। शनिवार देर रात तक हंगामा चलता रहा।

मोहल्ला डालचंद निवासी राजू का 14 वर्षीय पुत्र संजय दुकान पर सामान लेने गया था। वहां दुकानदार से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे समुदाय के दुकानदार ने अपने साथियों की मदद से नाबालिग को पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। किसी तरह भागकर उसने अपने घर जाकर जान बचाई और परिजन को जानकारी दी।

इसके बाद मोहल्ले के लोग लोग एकत्र होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धर्मेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मामले में किशोर के पिता राजू की तहरीर पर आरोपी ताजुद्दीन निवासी मोहल्ला डालचंद के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली गेट पर ही बेहोश हुआ नाबालिग

देर रात परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर दोबारा हंगामा किया। इस दौरान घायल किशोर कोतवाली गेट पर बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस अपने सरकारी वाहन से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button