पीलीभीत

Pilibhit News: होमगार्ड बोला-मुकदमा लिख गया, आफत नहीं

Connect News 24

ट्रैक्टर ट्राॅली को रोकने पर होमगार्ड को पीटने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। अवैध खनन पर पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली भगाने की कोशिश के विरोध पर होमगार्ड के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को खनन माफिया के करीबी और होमगार्ड में बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ऑडियो में होमगार्ड कह रहा है कि मुकदमा लिख गया आफत नहीं, वापस हो जाएगा। दरोगा जी से चुपके बात कर लेना। वह लिखकर हक में दे देंगे। उसकी जरूरत जहां हो वह जाएगा। विवेचना तो दरोगा जी को करनी है। अधिकारियों को जो करना था कर लिया, राजीनामा तो उसके हाथ है। वायरल ऑडियो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह था मामला

शुक्रवार सुबह ब्लॉक रोड पर सिमरिया के समीप खनन कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी गई थी। ट्रैक्टर पर होमगार्ड राजकुमार को बैठाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को तहसील ले चलने को कहा गया। ट्रैक्टर चालक गांव मुझा निवासी इरफान ट्रैक्टर को तेजी से चलाकर पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला की गली में ले गया और मिट्टी पलटनी शुरू कर दी। विरोध पर होमगार्ड रामकुमार से मारपीट की गई थी। होमगार्ड ने इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बातों में उलझाकर ऐसी रिकार्डिग की गई है। ताकि समझौते का दबाव बनाया जा सके। होमगार्ड ने माफिया के करीबी के खिलाफ धमकाने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस जांच करे तो हकीकत सामने आएगी।

-ध्रुवनरायन यादव, तहसीलदार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button