पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज में दो लाख नहीं मिले तो पत्नी को बेच दिया बूढ़े के हाथ

Connect News 24

– कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का पांच वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र से विवाह हुआ था। पति दिल्ली में काम करता था। जहां उसकी पुत्री भी रहने के लिए गई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को पति ने एक बूढ़े व्यक्ति को बेच दिया।

थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने पुत्री की शादी सोहल पुत्र सुलेमान शाह से की थी। जिसमें हैसियत के हिसाब से खर्चा भी किया। बावजूद उसका पति दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। इस बीच उसके एक पुत्र भी हुआ। सोचा कि सब ठीक हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ और आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस परामर्श केंद्र पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जहां से उसे ससुराल वाले घर वापस ले आए और पति के साथ दिल्ली भेज दिया।

आरोप है पति ने उसे एक बूढ़े आदमी के हाथ बेच दिया। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से भाग कर अपनी ससुराल पहुंची। जहां उसके ससुर ने भी उससे जबरदस्ती की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता थाने गई। जहां रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button