पीलीभीत

Pilibhit News: तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं थम रहा आईफ्लू

Connect News 24

Iflu is not stopping even after the drop in temperature

जिला चिकित्सालय में लगी भीड़ । संवाद

पीलीभीत। जिला अस्पताल में सोमवार को भी बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीज पहुंचे। तापमान में गिरावट आने के बाद भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, इससे डॉक्टर हैरान हैं।

सोमवार को जिला अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित करीब 350 मरीज पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए काउंटर के आगे लाइन लगाकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नेत्र परीक्षण अधिकारी विकास अग्रवाल ने बताया है कि रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में मरीजों को सिफरोफ्लोक्सिन आईड्रॉप दिया जा रहा है। उनका कहना है कि तापमान में कमी आने पर आई फ्लू का प्रकोप घटने लगता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।

पर्चा बनवाने में ही घंटों लग गए। डॉक्टर ने दवा लिखी है। दवा काउंटर से सिर्फ एक आई ड्रॉप दिया गया। घर के अन्य सदस्य भी आई फ्लू की चपेट में हैं। – रीना, असम चौराहा।

चार दिन पहले अस्पताल में दिखाया था। आज फिर से डॉक्टर ने वहीं ड्रॉप लिख दिया। इससे फायदा नहीं हो रहा है। अब बाहर किसी डॉक्टर से दवा लूंगा। – नासिर हुसैन, ईंटारोड़ा।

जिला चिकित्सालय में लगी भीड़ । संवाद

जिला चिकित्सालय में लगी भीड़ । संवाद

जिला चिकित्सालय में लगी भीड़ । संवाद

जिला चिकित्सालय में लगी भीड़ । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button