पीलीभीत

Pilibhit News: कलीनगर नगर पंचायत में रहा निर्दलीयों का दबदबा

Connect News 24

– दस वार्ड में से नौ में निर्वाचित हुई निर्दलीय सभासद

– भाजपा और कांग्रेस ने पांच वार्डों से उतारे थे प्रत्याशी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। कलीनगर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन सभासदों में जनता ने निर्दलीयों पर अधिक भरोसा जताया। दस वार्ड में नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने सफलता पाई। सिर्फ एक वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

कलीनगर नगर पंचायत को महिला सीट घोषित किया गया था। यहां अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने किस्मत आजवाई। जिसमें कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के अलावा नौ निर्दलीय प्रत्याशी थे। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शांति देवी और कांग्रेस की माया देवी के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में 59 वोटों से माया देवी ने जीत दर्ज की। इसके विपरीत 10 वार्डों में निर्दलीयों का दबदबा रहा। 10 में नौ वार्डों में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। सिर्फ वार्ड नंबर एक में भाजपा की लक्ष्मी देवी जीतने में सफल रहीं।

यहां बता दें कि वार्ड दो में भाजपा ने राम बहादुर शर्मा को टिकट दिया था लेकिन यहां निर्दलीय सुखदेव निर्वाचित हुए। वार्ड 4 में भाजपा ने डॉ एसएस वर्मा और कांग्रेस ने मंजू देवी को टिकट दिया था लेकिन यहां निर्दलीय महावीर निर्वाचित हुए। वार्ड पांच में भाजपा ने नीतू देवी को टिकट दिया था, लेकिन यहां निर्दलीय अर्चना देवी निर्वाचित हुईं। वार्ड 10 में कांग्रेस ने सरताज को टिकट दिया था लेकिन यहां समीम बेगम निर्वाचित हुईं। ऐसे में नए बोर्ड में सभी नए चेहरे होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button