पीलीभीत

Pilibhit News: शहर में मीट विक्रेता के घर में लाखों की चोरी

Connect News 24

– कैंसर का इलाज कराने पत्नी को ले गए थे बरेली

– घर से जेवर व बर्तन ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में शनिवार रात चोरों ने मीट विक्रेता के बंद घर से लाखों की चोरी कर ली। परिजनों ने बताया कि मीट विक्रेता पत्नी के इलाज के चलते बरेली में थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी शिशुपाल ने बताया है, कि उसकी मोहल्ले में ही मीट की दुकान है। पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। इस सिलसिले में वह पत्नी और पुत्रियों के साथ इलाज के लिए बरेली शहर के एक निजी अस्पताल में रुके हुए थे। रविवार की सुबह उन्हें मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, बताया घर का दरवाजा खुला हुआ है।

इसके बाद वह बरेली से अपनी बेटी और साले के साथ घर पहुंचे और देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। चोर घर में रखे जेवर व बर्तन ले गए है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। इधर, घटना से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल भी खुल गई है।

यह सामान ले गए है चोर

सोने की झुमकी, चार कंगन, एक हार, एक मंगल सूत्र, पांच अंगूठी, एक जोड़ी सोने के बुंदे, एक सोने की चेन, चांदी की तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी कमर के गुच्छे, चांदी के 17 बर्तन, पीतल के चार बड़े थाल, 42 थाली आदि।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button