Pilibhit News: बीएसए को स्कूल में मिली गंदगी, सुधार के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:35 AM IST

निरीक्षण करते बीएसए ।
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने विकास क्षेत्र ललौरीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय जतीपुर, वैदिक जूनियर हाईस्कूल जतीपुर (सहायता प्राप्त), प्राथमिक विद्यालय भूड़ा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र कम निपुण पाए गए। स्कूल में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए ।
शुक्रवार को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जतीपुर एवं सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षाएं संचालित होती मिलीं। प्राथमिक स्कूल भूड़ा तथा पूर्व माध्यमिक स्कूल मगरासा में छात्र मैदान में घूमते मिले। इन दोनों विद्यालयों में निपुण छात्रों की संख्या सामान्य स्तर की थी। विद्यालय में गंदगी देखकर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। कहा, छात्रों को निपुण बनाने में अध्यापक राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के तहत पठन-पाठन कराएं।