पीलीभीत

Pilibhit News: नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने के निर्देश

Connect News 24

गश्त कर अफसरों ने जानी समस्याएं, ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। एसडीएम राजेश पांडेय, सीओ सुनील दत्त ने एसएसबी, पुलिस टीम के साथ नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। पिलर नंबर 42 बाजार घाट के समीप सुरक्षा समिति की बैठक लेकर समस्याओं की जानकारी की। एसडीएम ने नगर पालिका चुनाव के चलते सीमा पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

शनिवार को एसडीएम, सीओ ने नायब तहसीलदार हेमराम बोनाल, एसओ हजारा मनोज मिश्रा और एसएसबी के साथ नेपाल सीमा पर पिलर 41 से 42 तक का निरीक्षण किया। पिलर नंबर 42 बाजार घाट के समीप ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक लेकर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी की। मानव ,नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर भी वार्ता की।

एसडीएम ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर सीमा पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते जानकारी दी जाए। लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सीमा पर गश्त कर क्षेत्र की समस्याएं जानी गईं। नगर पंचायत चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button