रामपुर

Rampur News: बाला जी महाराज की शोभायात्रा में बरसे फूल

Connect News 24

रामपुर। श्री बाला जी समिति की ओर से शनिवार को शहर में बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा में भगवान के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पर भक्तों ने शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। झांकियों का स्वागत किया।

शोभायात्रा में घोड़ों पर सैनिक, गणेश महाराज, हनुमान जी की मूर्ति, भैरों बाबा-हनुमान संवाद, शनिदेव शंकर जी, उड़ते हुए हनुमान जी, माता महाकाली रोड शो, शिव बारात, नंदी पर शंकर जी, रामदरबार आदि प्रमुख रूप से आकर्षण में रहे। कलाकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते और गाते हुए चल रहे थे। बाबा की भक्ति में भक्त भी शामिल हुए और शोभायात्रा में बाबा के जयकारे लगाकर माहौल गुंजायमन कर दिया। शोभायात्रा मोहल्ला खारी कुआं से आरंभ होकर अखाड़ा सोहराब खां, मीठा कुआं, सेंट्रल बैंक, नवीन मार्केट व मिस्टन गंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, राजीव मांगलिक, अशोक कुमार सक्सेना, संजीव कुमार शर्मा, संदीप अग्रवाल सोनी, योगेंद्र सिंह चौहान, अनिल राज अग्रवाल, ध्यानू राज अग्रवाल, प्रशांत राज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अंत मेें धर्मशाला में बाला जी महाराज की भव्य तेजस्वी प्रतिमा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया है। इस दौरान समिति संस्थापक विमला अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, महामंत्री राजीव नंदन अग्रवाल, विमल कुमार सक्सेना, सुनील सक्सेना आदि मौजूद थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button