पीलीभीत

Pilibhit News: कंस का पुतला दहन होने के साथ ही जन्माष्टमी मेला संपन्न

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 26 Sep 2023 12:51 AM IST

Janmashtami fair concludes with burning of effigy of Kansa

बीसलपुर के गांव खनका के मेले में फूंका गया कंंस का पुतला । स्रोत – मेला कमेटी

बीसलपुर। कोतवाली के गांव खनंका में एक सप्ताह से चल रहा जन्माष्टमी मेला सोमवार को कंस का पुतला दहन करने के साथ ही समाप्त हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।

गांव खनंका में एक सप्ताह पहले जन्माष्टमी मेला शुरू हुआ था। मेले में रोजाना कृष्ण लीला हुई। खनंका और आसपास कई गांवों के लोगों ने मेले का आनंद लिया। दुकानों से जमकर खरीदारी की। खेल-तमाशोंं में का लुत्फ उठाया। सोमवार को कंस वध की लीला और कंस का पुतला दहन करने के साथ ही मेले का समापन हो गया। कमेटी के रविंद्र सिंह ने मेले के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button