Pilibhit News: सराफ की दुकान से जेवर चोरी

सीसी टीवी कैंमरे में कैंद हुआ युवक का फोटो । स्रोत – दुकानदार
देशी शराब की दुकान में भी चोरी, सीसीटीवी में फुटेज कैद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खननका की दो दुकानों से एक चोर ने शुक्रवार की रात लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला बसंत विहार निवासी सुनील शुक्ला ने बताया कि उनकी गांव खननका में सराफे की दुकान है। चोर ने शुक्रवार की रात दुकान का शटर तोड़कर और भीतर रखी अलमारी का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये कीमत का जेवर चुरा लिया ।
चोर ने कीमती सामान ढूंढने के चक्कर में काफी सामान बिखेर कर डाल दिया। चोर ने पड़ोस में स्थित विनय जायसवाल की देशी शराब की दुकान का ताला भी तोड़ा। साथ ही शराब की 25 बोतलें चुरा लीं।
शराब की दुकान में चोरी करते समय चोर का फोटो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शनिवार को सुबह दोनों दुकानदार जब दुकान खोलने गए तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर चेहरे पर कपड़ा बांधे चोर की तस्वीर मिली। दोनों दुकानदारों ने कोतवाली में संयुक्त रूप से तहरीर दी है, जिसमें चोर को अज्ञात बताया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।