पीलीभीत

Pilibhit News: रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस तैनात

Connect News 24

Fight between two parties over money transaction, police deployed

शहर की लाल रोड पर मौजूद पुलिस । संवाद

शहर के लाल रोड स्थित दुकान का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के लाल रोड पर शनिवार रात दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर कोतवाली व सुनगढ़ी थानों की पुलिस पहुंच गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लाल रोड पर आशिक की वेल्डिंग वालों की दुकान है। आशिक का कहना है कि हिंदू संगठन से जुड़े एक नेता की मोहल्ले में ही स्थित दुकान पर 300 रुपये आ रहे थे। जब वह रुपये लेने के लिए दुकान पर गए तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग दुकान बंद कर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही सीओ सुनील दत्त, कोतवाल नरेश त्यागी, सुनगढ़ी क्षेत्र के कस्बा इंचार्ज सौरभ सिंह मय फोर्स के साथ पहुंच गए।

हिंदू संगठन के लोगों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कर कार्रवाई की मांग की। मारपीट की घटना सीसी कैमरे में भी कैद हो गई। हिंदू संगठन के नेता ने भी दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। सीओ सुनील दत्त ने बताया पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button