Pilibhit News: कनक बनीं मिसेज करवा चौथ

कायस्थ सेवा समिति के करवा चौथ कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं । स्रोत – समिति
कायस्थ सेवा समिति व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया संयुक्त कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कायस्थ सेवा समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में करवा चौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कायस्थ समाज की महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम किए। कनक जौहरी मिसेज करवा चौथ चुनीं गईं। लकी ड्रा में अल्पना सक्सेना ने इनाम जीता।
शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में आयोजित करवा चौथ कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और आरती कर किया गया। मानवी, मौली स्वरूप, समृद्धि सक्सेना, मानुषी स्वरूप, रचना, हिना सक्सेना, मनीषा, अंजलि, सोनिया, दिशा, निहारिका, संदीप सक्सेना और सौम्या ने जबरदस्त नृत्य किया।
जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रेनू सक्सेना ने कविता पाठ किया। मधु कुमार और प्रतिमा दास ने गीत सुनाया। मनीष सक्सेना, शीला सक्सेना, संगीता, अनीता, साधना, श्रद्धा, प्रियंका ने प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया।
स्मृति सक्सेना, डॉ नीरू सक्सेना, मनीषा सक्सेना, इति सक्सेना, दिशा सक्सेना, श्वेता जौहरी ने हाउजी में पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने डांडिया नृत्य भी किया। इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता जौहरी, मंत्री वर्षा संदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या सक्सेना, उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष महेश नारायन प्रधान, शिरीष सक्सेना, सभासद साकेत सक्सेना, सौरभ सक्सेना सहित काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

कायस्थ सेवा समिति के करवा चौथ कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं । स्रोत – समिति