पीलीभीत

Pilibhit News: कांवरथी सेवादल 15 जनवरी को कराएगा गरीब कन्याओं का विवाह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST

बीसलपुर। कांवरथी सेवादल 15 जनवरी को अग्रवाल सभा भवन में 21 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा। यह निर्णय शुक्रवार को हुई सेवादल की बैठक में लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि विवाह समारोह के आयोजन का अभी से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इच्छुक कन्याओं का पंजीकरण भी शुरू कर दिया जाएगा। नवदंपतियों को उपहार दिए जाएंगे। नगर में सामूहिक बरात निकलाई जाएगी। बरातियों के जलपान और भोजन का बंदोबस्त किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सेवादल के नगर अध्यक्ष विजय ओम गुप्ता और संचालन महामंत्री अनुज मित्तल ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मोहन सिंघल, अवधेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button