पीलीभीत

Pilibhit News: राज्य स्तरीय ट्रायल में पसीना बहा रहीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 23 Sep 2023 12:51 AM IST

Kasturba Vidyalaya students are sweating in state level trials

प्रतिभाग करने गई छात्राएं व मौजूद अ​धिकारी । स्रोेत – ​​शिक्षा विभाग

पीलीभीत। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयोंं से 20 छात्राओं की टीम को बनाया गया था। इसमें कबड्डी और खो-खो में राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए छात्राएं लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में पसीना बहा रही हैं।

पूरनपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा और मरौरी से पांच-पांच छात्राएं ट्रायल में शामिल की गई हैं। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा व पूरनपुर की वार्डन पूनम कटियार छात्राओं को लखनऊ लेकर गई हैं। शुक्रवार को लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय ट्रायल कराया गया। ट्रायल में छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। जिला समन्वय ने बताया अभी ट्रायल चल रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button