यूपी: माफिया अशरफ के गुर्गे आतिन ने खोले कई राज, उमेशपाल हत्याकांड के बाद असद को भगाने में की थी मदद

अशरफ का गुर्गा आतिन जफर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ के खास गुर्गे आतिन जफर को प्रयागराज से लाकर बरेली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले बिथरी थाने में तर्ज मुकदमे के आरोपी जफर से पुलिस ने लंबी पूछताछ कर बयान दर्ज किया।
आतिन जफर ने बताया कि उसके पिता जफरुल्ला अतीक अहमद के खास कारिंदे (कर्मचारी) थे। उनका लिखा भाषण अतीक अहमद मंच पर पढ़ता था। मोहित जायसवाल को जेल में बंद कर पीटने के मामले में अतीक के साथ उसके पिता पर भी केस दर्ज हुआ था। उसके पिता अभी लखनऊ सेंट्रल जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी: माफिया अशरफ का गुर्गा अतिन जफर प्रयागराज से गिरफ्तार, बरेली जेल प्रकरण में सामने आया था नाम
इसी दौरान उसकी दोस्ती अतीक के बेटे असद से हो गई थी। असद और सद्दाम से करीबी के चलते वह लखनऊ के लुलु मॉल से वाकर्स कंपनी के बिस्किट लाकर बरेली जिला जेल में बंद अशरफ के पास आता था। उमेशपाल हत्याकांड के बाद असद को भगाने में भी उसने मदद की थी।



