पीलीभीत

Pilibhit News: लखीमपुर के चार वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत

Connect News 24

पूरनपुर। गांव चंदुइया में पानी भरे गढ्डे में डूबकर लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मियांपुर निवासी संजीव मंडल के पुत्र सोन मंडल (४) की मौत हो गई। सोन मंडल अपने मामा के घर गांव चंदुइया में आया था। परिजन बालक के शव को गांव मियांपुर ले गए।

सोन मंडल अपनी मां के साथ अपने मामा गांव चंदुइया निवासी पूरन के घर मेहमानी में आया था। घटना शुक्रवार शाम की है। गांव के समीप कार्तिक पूजा को लेकर लोग एकत्र हुए थे। सोन मंडल भी अपनी मां और अन्य लोगों के साथ पूजा स्थल पर गया था। महिलाएं पूजा में करने लगी। इस दौरान पूरन के घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर बच्चे खेलते हुए तालाब किनारे पहुंच गए। तालाब में सोन मंडल डूब गया।

पूजा समाप्त होने पर सोन मंडल के न मिलने पर धार्मिक स्थल से उसके गायब होने का एनाउंस कराया गया। इसके बाद भी उसका सुराग न लगने पर गांव के कुछ लोग उसे ढूंढते हुए तालाब के किनारे पहुंचे। तालाब में सोन मंडल का शव उतराता मिला। परिजन उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोन मंडल के परिजन कार्रवाई से इनकार कर उसका शव लखीमपुर खीरी में अपने गांव ले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button