पीलीभीत

Pilibhit News: ड्यूनी डाम चौकी में घुसा तेंदुआ, कमरे में बंद हुए पुलिसकर्मी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST

Leopard entered Duni Dam outpost, policemen locked in the room

तेंदुआ के पद चिन्ह ।

अमरिया। अमरिया क्षेत्र की डयूनी डाम पुलिस चौकी पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेंदुए ने वहां पेड़ के नीचे बैठे बंदर पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर पुलिस कर्मियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए। ग्रामीणोंं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दीवान राजकुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे वह चौकी परिसर में बने किचन में पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान देवहा नदी की झाड़ियों से निकले तेंदुए ने चौकी परिसर में जामुन के पेड़ के नीचे बैठे बंदर पर हमला कर दिया। तेंदुए को सामने देख चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। किसी तरह सभी ने चौकी के कमरों में बंद होकर जान बचाई। सूचना पर वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button