पीलीभीत

Pilibhit News: तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में बछड़े का किया शिकार

Connect News 24

कलीनगर। बराही रेंज के सेल्हा क्षेत्र में निगरानी के दावों के बीच रविवार रात तेंदुए ने आबादी में घुसकर बतख और सोमवार सुबह धुरिया पलिया की सीमा में बछड़े का शिकार किया। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।

माधोटांडा क्षेत्र में बराही रेंज के सटे इलाके में तेंदुआ 10 दिन पूर्व एक बच्ची को जंगल में खींच ले गया था। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पांच कैमरों के अलावा पिंजरा लगाया गया। लगातार निगरानी का दावा किया जा रहा है, लेकिन तेंदुए की सक्रियता जारी है।

रविवार रात जंगल से निकलकर तेंदुआ सेल्हा गांव निवासी दयाल गाईन के घर में घुस गया और बतख को मार दिया। सोमवार सुबह तेंदुआ सेल्हा के निकट धुरिया पलिया गांव की सीमा में पहुंच गया। गुरुद्वारे के निकट सुतिया नाले के पास घूम रहे बछड़े को मारकर झाड़ियों में खींच ले गया। जानकारी के बाद क्षेत्रीय वन दरोगा आरिफ, वन रक्षक अजीत वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

000

तेंदुए की नियमित रूप से निगरानी जारी है। घटना की जानकारी के बाद टीमों को वहां मुस्तैद किया गया है। अफसरों को भी जानकारी दे दी गई है। – अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button