पीलीभीत

Pilibhit News: न्यूरिया में खाद की दुकानों की चेकिंग, एक का लाइसेंस निलंबित

Connect News 24

Checking of fertilizer shops in Newria, license of one suspended

न्यूरिया में खाद की दुकान पर चेंकिग करते अ​धिकारी । संवाद

पीलीभीत। नकली खाद और कालाबाजारी को लेकर चल रहे अभियान के तहत जिला कृषि अधिकारी ने न्यूरिया क्षेत्र में संचालित उर्वरक बिक्री की दुकानों पर जाकर पड़ताल की। यहां पर एक दुकान पर उर्वरक से संबंधित अभिलेख न मिल पाने पर लाइसेंस को निलंबित किया गया। वहीं, एक दुकान बंद होेने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार सोमवार को न्यूरिया में उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री दर के संबंध में क्रेता कृषकों से जानकारी करने के लिए कस्बा में संचालित छह उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। एवन फर्टिलाइजर के द्वारा बिक्री किए गए उर्वरक के संबंध में अभिलेख नहींं दिखा पाने के कारण उनका उर्वरक लाइसेंस निलंबित करते हुए एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

विकास फर्टिलाइजर के यहां से दो उर्वरक के नमूने लिए, जबकि जनता फर्टिलाइजर के द्वारा बिक्री केंद्र बंद कर दिए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। टीम के औचक निरीक्षण को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया रोजाना खाद की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button