पीलीभीत

Pilibhit News: शारदापार गांव नहरोसा में पानी में डूबे जीओ ट्यूब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST

पूरनपुर। शारदा नदी के गांव चंदिया हजारा के समीप हो रहे कटान को रोकने के लिए बंबूक्रेट लगाने का काम रविवार को बंद रहा। नदी तेजी से जंगल की जमीन का कटान कर रही है। शारदापार बाढ़ से बचाव के लगाया गया एक जीओ ट्यूब पानी में डूब गया।

गांव चंदिया हजारा के समीप कटान रोकने के लिए बंबूक्रेट लगाने का काम रविवार को बंद रहा। बंबूक्रेट खेतों के सामने लगने से नदी अब कृषि जमीन का कटान नहीं कर रही है, लेकिन जंगल की जमीन को तेजी से काट रही है। कई दिनों से नदी का जलस्तर सुबह कम होने और शाम को बढ़ने का क्रम बना हुआ रहा है।

प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि रविवार को बचाव कार्य बंद रहा। नदी अब खेतों में कटान नहीं कर रही है। उधर, शारदा पार गांव नहरोसा के समीप बाढ़ से बचाव के लिए लगाया गया एक जीओ ट्यूब रविवार को पानी में डूब गया। ग्रामीणों को पानी गांव में घुसने की आशंका सताने लगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button