पीलीभीत

Pilibhit News: स्थानीय डिपो को मिली आठ बसों की सौगात

Connect News 24

Local depot gifts eight buses

रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो

पीलीभीत। दिल्ली में बीएस-6 के अलावा अन्य बसों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में स्थानीय डिपो पर बसें कम होने से दिक्कत हो रही थी। अब परिवहन निगम से स्थानीय डिपो को आठ नई बसें मिली हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ता देख पुरानी बसों को सिर्फ कौशांबी (यूपी) तक ही भेजा जा रहा था। दिल्ली तक लगभग 40 बसों का संचालन किया जा रहा था। इसमें से महज 17 बसें ही बीएस-6 थीं। अब निगम की ओर से स्थानीय डिपो को आठ बसें और दे दी गईं हैं। इससे स्थानीय डिपो से कुल 25 बसों का संचालन दिल्ली तक किया जाएगा। शेष 15 बसें कौशांबी तक जाएंगी। बीएस-6 बसों के बढ़ जाने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा हो जाएगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीएस-6 की कुल 25 बसें हो गईं हैं। इन सभी को दिल्ली तक संचालित किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button