पीलीभीत

Pilibhit News : प्रेमी ने सात साल तक लूटी अस्मत, निकाह करने को कहा तो बोला- जान से मार दूंगा

Connect News 24

young man sexual exploitation the girl for seven years on the pretext of marriage in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में निकाह का झांसा देकर युवती से सात साल तक दुष्कर्म किया गया। निकाह की जिद पर युवक युवती को टरकाता रहा। चार मई को आरोपी ने युवती को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। निकाह की जिद करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पूरनपुर देहात की एक महिला ने बताया कि एक युवक ने उसकी पुत्री को वर्ष 2016 में अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। निकाह का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। निकाह की जिद पर उसकी पुत्री को टरकाया जाता रहा। महिला ने बताया कि चार मई को उसकी पुत्री गांव गई थी। आरोप है कि तब आरोपी ने उसकी पुत्री को घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। निकाह की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि आरोपी की मां और अन्य परिजन ने आरोपी को सहयोग किया। पुत्री ने घटना की जानकारी दी। इस पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर दरोगा को जांच को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button