पीलीभीत

Pilibhit News: माधोटांडा सीएचसी पर जल्द मिलेगी आनलाइन पर्चे की सुविधा

Connect News 24

Online prescription facility will soon be available at Madhotanda CHC

माधोटांडा स्थित सीएचसी का भवन। संवाद

कनीनगर। जिला अस्पताल की तर्ज पर अब माधोटांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भी जल्द ही मरीजों को ऑनलाइन पर्चे की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। ई-सुश्रुत एप पर मरीजों का सारा डाटा फीड किया जाएगा। इससे मरीज की पूरी जानकारी बिना दस्तावेज के पर्चे पर पड़े रजिस्ट्रेशन नंबर से ही उपलब्ध हो सकेगी। बृहस्पतिवार को ट्रायल के रूप में मरीजों के आनलाइन पर्चे भी बनाए गए।

शासन के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों को आधुनिक अस्पतालों की तर्ज पर विकसित करने के प्रयास शुरू किए। इसके लिए ई सुश्रुत एप तैयार किया गया। एप पर जनपद स्तरीय अस्पतालों को जोड़ने के लिए आईडी तैयार की गई। सबसे पहले जिला अस्पताल में इस सुविधा को शुरू किया गया था। धीरे-धीरे देहात की बड़ी सीएचसी पर भी यह सुविधा शुरू की जा रही है।

एप के माध्यम से मरीजों का आनलाइन पर्चे तैयार किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में दिखाने पर मरीज को दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन नंबर से ही सारी जानकारी हासिल हो जाएगी। माधोटांडा सीएचसी को भी इस सुविधा से जोड़ा गया है। सुविधा शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार से ट्रायल शुरू किया गया। पहले दिन करीब आठ मरीजों के आनलाइन पर्चे भी बनाए गए। सुविधा को बेहतर के लिए पूर्व में ही विभाग की ओर से कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध करा दी गई थी।

माधोटांडा सीएचसी में जल्द ही नियमित रूप से ऑनलाइन पर्चे बनाने की सुविधा शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को ट्रायल कर पर्चे बनाए गए। इसका मरीजों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। – डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button