पीलीभीत

Pilibhit News: माधोटांडा के युवक का मैलानी के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Connect News 24

Dead body of Madhotanda youth found hanging from tree in Mailani forest

मृतक कमलेश का फाइल फोटो

– शुक्रवार सुबह नौ बजे निकला था घर से

– राजपुर के प्रधान का चचेरा भाई है कमलेश

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। माधोटांडा के गांव राजपुर तालुका महाराजपुर के कमलेश यादव का शव मैलानी रेंज के जंगल मेें एक पेड़ से लटका मिला। युवक शुक्रवार को घर से निकला था। माधोटांडा से वह मैलानी कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल पा रहा है।

कमलेश राजपुर तालुका महाराजपुर गांव के प्रधान मुकेश कुमार का चचेरा भाई है। कमलेश यादव (28) का शव शनिवार को लखीमपुर खीरी में मैलानी रेंज के जंगल की गदनियां बीट में एक पेड़ पर नॉयलान की नई रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि कमलेश की जेब से मिले मतदाता पहचान के पत्र के आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई। उसकी जेब से दो सिम मिले। जिनके आधार पर घरवालों को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे मृतक के तहेरे भाई हृदयेश ने बताया कि वह सब संयुक्त परिवार में रहते हैं। कमलेश शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे दाढ़ी-बाल बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसने फोन कर पूरनपुर में होने की बात बताई। इस पर हृदयेश ने पूरनपुर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए अपने ड्राइवर से कमलेश को साथ लेकर आने को कहा। शाम को ड्राइवर घर पहुंचा और बताया कि कमलेश उसे एक दुकान पर बैठाकर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया लेकिन शाम तक नहीं आया।

कमलेश मैैलानी यहां कैसे पहुंचा, यह कोई बता नहीं सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही प्रधान व अन्य परिजन मैलानी रवाना हो गए। आस पड़ोस के लोगों की मानें तो कमलेश घर वालों से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button