Pilibhit News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
पीलीभीत। ब्यूटी पार्लर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (एसी/एसटी एक्ट) ने बीसलपुर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
बीसलपुर कस्बा निवासी एक महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह तीन वर्षों से ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला का आरोप है प्रदीप कुमार, रोहित कुमार व आशीष कुमार उर्फ दीपू ब्यूटी पॉर्लर पर आने वालीं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसते थे, जिसकी शिकायत परिवार से की। इस वजह से विपक्षीगण उससे नाराज हो गए।
आरोप है कि 16 अप्रैल 2023 को आरोपी उसकी दुकान में आ धमके और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बेटा दुकान पर खाना देने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और गालियां दी। पीड़िता ने बताया कि इस मामले की शिकायत बीसलपुर थाने में की, लेकिन पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर खानापूर्ति कर दी तब पीड़िता ने अपने वकील राधेश्याम शर्मा के माध्यम से न्यायालय में शिकायत की। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (एसी/एसटी एक्ट) ने बीसलपुर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। संवाद