पीलीभीत

Pilibhit News: साथ जाने को तैयार नहीं हुई पत्नी तो पति ने खाया विषैला पदार्थ

Connect News 24

ससुराल वालों से हो गई थी कहासुनी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पत्नी ने जाने से इन्कार किया तो ससुराल वालों से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पूरनपुर के कोपतपुर गांव निवासी वीरपाल के मुताबिक उसकी ससुराल भेलइया गांव खेड़ा में है। एक हफ्ते से उसकी पत्नी मायके में ही रह रही है। वीरपाल ने बताया कि शनिवार की सुबह पत्नी ने ही फोन करके कहा-लेने आ जाओ। इस पर वह पत्नी को लेने गया। यहां ससुरालीजनों से कहासुनी हो गई।

वीरपाल का आरोप है कि ससुराल में मौजूद अजय समेत अन्य लोगों ने उससे गाली-गलौज की। इसपर उसने अपनी पत्नी से साथ में चलने के लिए कहा, तब पत्नी ने भी जाने से मना कर दिया। इससे आहत होकर वह वहां से निकला और गांव के ही तेजबहादुर के दरवाजे के सामने खड़ा हो गया। वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

तेजबहादुर ने घटना में बारे में वीरपाल के ससुरालीजन व परिजनों को जानकारी देने साथ उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जब युवक के परिजन और ससुरालीजन अस्पताल में आमने-सामने आए तो हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button