पीलीभीत

Pilibhit News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा 17 मई से दो पालियों में होंगी

Connect News 24

जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा देंगे 599 परीक्षार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। निकाय चुनाव को लेकर टाली गई मदरसा बोर्ड परीक्षा अब 17 मई को होगी। इसका बोर्ड की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी और इसके केंद्र भी तय कर दिए गए हैं।

अप्रैल में प्रस्तावित मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं निकाय चुनाव को लेकर टाल दी गईं थी। अब उसके लिए नए सिरे से कार्यक्रम को तय किया गया है। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार/ निरीक्षक जगमोहन सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मौलवी/ मुंशी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं 17 से 24 मई के मध्य कराई जाएंगी।

जारी कार्यक्रम में मौलवी मुंशी की परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह 8 से 11 बजे तक और आलिम, कामिल तथा फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। बता दें कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज, पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज और न्यूरिया में परीक्षा केंद्र बनाया गए हैं। इन केंद्रों पर 593 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसकी तैयारी की जा रही है। 17 मई से परीक्षाएं प्रस्तावित है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button