पीलीभीत

Pilibhit News: प्रसूता की मौत पर हंगामे के बाद माही नर्सिंग होम सील

Connect News 24

Mahi Nursing Home sealed after uproar over maternal death

माधौटाड़ा में महिला की मौतू के बाद बंद किया गया  निजी अस्तपताल । संवाद

कलीनगर। प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माधोटांडा के माही नर्सिंग होम को सील कर दिया है। गांव लोहरपुरी निवासी मोहन की पत्नी की नर्सिंग होम में प्रसव के बाद मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। मामले की जांच की जा रही है।

लोहरपुरी निवासी गोधन लाल के पुत्र मोहन ने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए बुधवार को माधोटांडा कस्बे के माही नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। रात में महिला ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने मामले की सूचना सीएमओ को दे दी।

इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार दोपहर नर्सिंग होम पहुंची और जांच-पड़ताल कर लौट गई। शाम को टीम फिर पहुंची और नर्सिंग होम सील कर दिया। नर्सिंग होम के संचालक और चिकित्सक से अभिलेख मांगे गए हैं। इस मामले में महिला के परिवार की तरफ से शुक्रवार शाम तक लिखित शिकायत नहीं की गई।

00

माही नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत होने की जानकारी मिली थी। इस पर पूरनपुर के चिकित्साधिकारी को मौके पर भेजकर अस्पताल सील करा दिया गया है। अस्पताल के पंजीकरण आदि अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button