पीलीभीत
Pilibhit News: रोटरी शरद मेले में आखिरी दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं

ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर रोटरी शरद मेले में आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर
पीलीभीत। 22 दिसंबर से शुरु हुए रोटरी क्लब के शरद मेले का मंगलवार को रंगारंग आयोजनों के साथ समापन हो गया। मेले में आखिरी दिन भी खासी भीड़ रही।
मेले में अंतिम दिन मंगलवार को छात्रों की प्रतियोगिताएं कराईं गईं। इसके साथ ही फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता हुई। मेला मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि मेले का विधिवत समापन किया गया है। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पांच दिन चले मेले में जबरदस्त भीड़ रही। संवाद