रामपुर
VIDEO : रामपुर जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, रोगियों के खाने-पीने के सामान कर रहे चट…वीडियो वायरल
रामपुर जिला अस्पताल में चूहों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चूहे अस्पताल के अंदर वार्डों में पहुंचकर रोगियों के बेड तक पहुंच रहे हैं। रोगियों के खाने-पीने की चीजों में चूहे मुंह मार रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में चूहे मेडिकल वार्ड में भर्ती रोगियों के पास में घूम रहे हैं और टेबल पर रखी उनकी खाने-पीने की चीजों को खा रहे हैं।