Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:41 AM IST
पूरनपुर। गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई गांव रानीखेड़ा निवासी बलजीत की पत्नी राखी (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह सामने न आने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
बुधवार को राखी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। ससुराल वाले राखी के जहर खाने की बात कह रहे थे। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाई गई राखी की मौत हो गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जिला अस्पताल से आए मेमो पर राखी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं लग सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



