Shahjahanpur News: गुरजीत सिंह मोंगा बने आईआईए के चैप्टर चेयरमैन, हेमंत रोहरा सचिव

शाहजहांपुर के एक होटल में आई आई ए चैप्टर के अधिष्ठान समारोह में सीडीओ व एसपी को सम्मानित करते उ
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शाहजहांपुर चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गुरजीत सिंह मोंगा को चैप्टर चेयरमैन, हेमंत रोहरा को सचिव और अंकित गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
आईआईए के अधिष्ठापन समारोह की बैठक बृहस्पतिवार रात रेती रोड स्थित एक लॉन में हुई। अतिथि एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एसबी सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। अभिनव ओमर ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्योरा दिया।
निवर्तमान चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना ने अपने कार्यकाल के समय की टीम को धन्यवाद दिया। आईआईए के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने निवर्तमान चेयरमैन एवं नवनियुक्त चेयरमैन का हस्तांतरण कराया। शुभम खन्ना ने नवनियुक्त चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा को आईआईए का ध्वज देकर चैप्टर शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी। ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सर्वेश्वर शुक्ला ने उद्योगों को लगाने के लिए जमीन खरीदने के विषय में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के तरीके बताए।
सचिव हेमंत रोहरा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित गोयल ने किया। इस दौरान विवेक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रवि गोयल, अशोक खन्ना, प्रकाश कालानी, अंकित गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, मयंक गर्ग, चंदन झाम, अशोक कनौजिया, हरि किशोर गुप्ता, ओम प्रकाश खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

