Schools

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी, इस तरह करें आवेदन

Connect News 24

India Post Payments Bank Jobs 2023: नौकरी की तलाश कर रहे युवओं के बढ़िया खबर है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अनुबंध के आधार पर कई पद पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट  ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. आवेदन करने की शुरुआत बीते दिनों हो गई है. भर्ती के लिए उम्मीदवार 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.  

अधिसूचना के अनुसार इस अभियान के जरिए एग्जीक्यूटिव के 132 पद भरे जाएंगे. अभियान के जरिए जनरल वर्ग के 56, एससी के 19, एसटी के 09, ओबीसी के 35 व इकोनॉमिकली वीक के 13 पद भरे जाएंगे.

राज्यवार भर्ती

  • छत्तीसगढ़: 27
  • असम: 26
  • हिमाचल प्रदेश: 12
  • उत्तराखंड: 12  
  • अरुणाचल प्रदेश: 10
  • नागालैंड: 9
  • मणिपुर: 9
  • मेघालय: 8
  • जम्मू और कश्मीर: 7
  • मिजोरम: 6
  • त्रिपुरा: 5
  • लद्दाख: 1

चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

कितनी होगी सैलरी

इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 30000 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा.

उम्र सीमा

अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

कैसे करें अप्लाई

  • स्टेप 1: भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार  सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • स्टेप 2: अब उम्मीदवार भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें.
  • स्टेप 4: अब अभ्यर्थी फॉर्म भरें और सबमिट करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- प्रशासनिक अधिकारी के बम्पर पद पर होने जा रही भर्तियां, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button