पीलीभीत

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST

Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

गांव केसरियापुर में महिला की संदिग्ध मौत पर घर के बाहर लगी भीड़ ।

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरियापुर निवासी अंकित की पत्नी चंद्रा देवी (25) की ससुराल में संदिग्ध हालात मेंं मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चंद्रा के भाई लोकेंद्र को उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। लोकेंद्र ने सुसरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बेला निवासी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बहन चंद्रा देवी की शादी सात मई 2017 को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरियापुर निवासी अंकित के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले चंद्रा को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसकी पिटाई की जाती थी।

कुछ दिन पहले मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया था। पिता के साथ बहन की सुसराल पहुंचकर ससुरालियों को समझाया तो चंद्रा ससुराल पहुंची। तीन सितंबर को ससुरालियों ने फिर उसकी पिटाई की। आरोप है कि सोमवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर चंद्रा की हत्या कर दी गई। एसओ सेहरामऊ उत्तरी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि चंद्रा देवी के सोमवार को दोपहर करीब दो बजे फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button