पीलीभीत

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वाले गायब

Connect News 24

Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws missing

लक्ष्मी का फाइल फोटो

बीसलपुर। कोतवाली के गांव दिवाली में शुक्रवार रात विशाल वर्मा की पत्नी लक्ष्मी (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से गायब हो गए।

थाना गजरौला के गांव इटौरिया निवासी सर्वेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी का विवाह दो फरवरी 2022 को बीसलपुर कोतवाली के गांव दिवाली निवासी विशाल से किया था। विवाह में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वे फ्रिज, कूलर और बाइक की मांग को लेकर लक्ष्मी को प्रताड़ित कर रहे थे। इस पर उन्हें कूलर दे दिया गया था।

मायके वालों ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर फ्रिज और बाइक देने में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद से ससुराल में लक्ष्मी पर और जुल्म ढाए जाने लगे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोप है कि ससुराल वालों ने शुक्रवार रात लक्ष्मी की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। इसके बाद ससुराल वाले फरार हो गए।

पड़ोसियों की सूचना पर विवाहिता के मायके वाले दिवाली गांव आ गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सर्वेश की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मृतका के पति विशाल, ससुर हरीराम, सास भगवान देई, चचिया ससुर चोखेलाल, चचिया सास चंद्रा देवी और ननद आशा देवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने उपजिलाधिकारी संदीप यादव की मौजूदगी में शव फंदे से उतारकर सील किया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

लक्ष्मी का फाइल फोटो

लक्ष्मी का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button