बरेली

Weather: बरेली में 24 घंटे में 14 मिमी बारिश… दो दिन और बरसेंगे बादल; बिजली कड़के तो बरतें ये सावधानी

Connect News 24

weather update rain forecast for two days in Bareilly

शनिवार को दिनभर रुक रुककर हुई बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड में मानसून फिर सक्रिय हुआ तो लोगों को तपिश से काफी हद तक राहत मिली। शुक्रवार से शुरू हुई हल्की बारिश शनिवार को भी जारी रही। 24 घंटे में 14 मिमी बारिश हुई। रविवार को भी बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिन तक बारिश के आसार है। दो दिन बाद उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से चटख धूप निकल सकती है।

शनिवार को भोर में हुई बारिश के बाद सुबह घने बादल छाए रहे। हल्की धूप निकली पर बादल की आवाजाही से बेअसर रही। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर दोपहर 1:30 बजे और शाम 5 बजे तेज बारिश हुई। रात में भी रिमझिम फुहारें झरती रहीं। 

दो दिन तक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को उच्च वायुदाब के चलते मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका था। शनिवार की भोर से मानसून की सक्रियता बढ़ी है जो अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की सक्रियता कम होगी और चटख धूप निकलेगी।

ये भी पढ़ें– सट्टेबाज के सवालों में फंसी खाकी: आरोपी बोला- महिला दरोगा के कहने पर कराया सट्टा, बदले में मिला कमीशन और फरेब


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button